सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Advertisement
Advertisement

रायगढ़, 15 अगस्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर संघचालक, विभाग व्यवस्था प्रमुख, नगर कार्यवाह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

अमर बलिदानियों को किया नमन

कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उपस्थित स्वयंसेवकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के योगदान को नमन करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को स्मरण किया।

‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ लिया संकल्प

स्वयंसेवकों ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय भावना और देशभक्ति का वातावरण बना रहा।

नगरवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रायगढ़ परिवार की ओर से इस पावन अवसर पर समस्त नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Advertisement
Share This Article