चक्रधरपुर | नवनिर्वाचित अध्यक्ष से भेंट कर आयोजन समिति ने व्यक्त की कृतज्ञता
चक्रधरपुर – कोल्हान बह रुमुल सह सांस्कृतिक यात्रा आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने चक्रधरपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सन्नी उरांव के प्रति हृदय से गहन आभार व्यक्त किया। समिति के अध्यक्ष श्री संजय सारील देवगम, सचिव श्री रेयांस सामड, कोषाध्यक्ष श्री सत्यजीत सुंडी, मीडिया को कॉर्डिनेटर रउगुरसुंडी श्री रविन्द्र गिलुवा एवं श्री इंद्रजीत सवैया ने 23 मार्च 2026 को श्री सन्नी उरांव जी से सादर एवं सप्रेम भेंट की।

सांस्कृतिक आयोजन में मिले सहयोग और समर्थन के लिए किया धन्यवाद ज्ञापित
इस अवसर पर समिति ने हाल ही में 15 मार्च 2026 को खूंटकट्टी मैदान, तांबो (चाईबासा) में सफलतापूर्वक संपन्न “कोल्हान बह रुमुल सह सांस्कृतिक यात्रा” के भव्य एवं यादगार आयोजन में प्राप्त विशेष सहयोग, मार्गदर्शन तथा पूर्ण प्रशासनिक समर्थन के लिए गहन कृतज्ञता प्रकट की। समिति ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में श्री सन्नी उरांव की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
आदिवासी संस्कृति के संरक्षण में आयोजन की अहम भूमिका
समिति के अनुसार, श्री सन्नी उरांव के सक्रिय सहभागिता, निरंतर प्रोत्साहन एवं प्रभावी प्रशासनिक सहायता के कारण यह सांस्कृतिक महोत्सव कोल्हान क्षेत्र में अत्यंत सराहनीय एवं सफल सिद्ध हुआ। इस आयोजन के माध्यम से हो आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति, प्रकृति-पूजा, लोक नृत्य-गीत एवं विलुप्त होती परंपराओं जैसे बह पर्व के प्रमुख ताड़ों पर आधारित प्रदर्शन को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।
समिति ने भविष्य में भी सहयोग और मार्गदर्शन की जताई अपेक्षा
आयोजन समिति का मानना है कि इस सहयोग ने स्थानीय संस्कृति, परंपरा एवं सामुदायिक एकता को सशक्त बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई है। अंत में समिति की ओर से श्री सन्नी उरांव जी के उज्ज्वल भविष्य, निरोगी काया, सुख-समृद्धि एवं चक्रधरपुर नगर परिषद के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं तथा भविष्य में भी सांस्कृतिक आयोजनों में उनके निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की गई।
