ग्राम बरौर के युवा लेखक गौरव चंद्रा की पहली पुस्तक Amazon एवं Pothi पर हुई उपलब्ध

By
Advertisement
Advertisement

ग्राम बरौर, ब्लॉक मरवाही के युवा लेखक गौरव चंद्रा ने अपनी पहली पुस्तक ” The Story I Never Finished With Her ” को सफलतापूर्वक प्रकाशित कर साहित्य के क्षेत्र में कदम रखा है । यह पुस्तक वर्तमान में Amazon और Pothi जैसे प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

गौरव चंद्रा ने माइनिंग इंजीनियरिंग में अपनी शिक्षा पूर्ण की है और वर्तमान में (CA) की तैयारी कर रहे हैं। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े होने के बावजूद लेखन के प्रति उनकी गहरी रुचि और लगाव ने उन्हें साहित्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उनकी पुस्तक ” The Story I Never Finished With Her ” प्रेम, भावनाओं, रिश्तों, यादों और जीवन के कुछ अधूरे एहसासों पर आधारित एक भावनात्मक कहानी है। लेखक ने अपनी लेखनी के माध्यम से पाठकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने और जीवन के विभिन्न पहलुओं को अनुभव कराने का प्रयास किया है।
कम उम्र में अपनी पहली पुस्तक को प्रकाशित कर Amazon जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण है कि दृढ़ संकल्प और लगन के साथ किसी भी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है।

पुस्तक: The Story I Never Finished With Her
लेखक: गौरव चंद्रा
निवासी: ग्राम बरौर, ब्लॉक मरवाही

Advertisement
Share This Article