86 लीटर शराब और 675 किलो महुआ लाहन जब्त

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़, 24 मई 2026/ जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए कुल 86.520 लीटर विदेशी एवं महुआ शराब के साथ 675 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में की गई।

विभाग को मिली शिकायत के आधार पर टीम ने 23 मई को ग्राम गोगा मंदिर जूटमिल के पास रायगढ़ क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी बिमला बाई साहू, पति गुलाब सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी कोड़ातराई, थाना भूपदेवपुर के कब्जे से 45 नग पाव गोवा गोल्डन व्हिस्की, 19 पाव एम्पायर व्हिस्की सहित कुल 64 पाव यानी 11.520 लीटर शराब बरामद की।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। अभियान के तहत वृत्त-रायगढ़ (दक्षिण) क्षेत्र के ग्राम टपरदा में खेत के पास आबकारी विभाग ने छापा मारकर अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान 75 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 675 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया। विभाग ने मामले को जांच में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
Share This Article