रिपोर्ट : अभिषेक कुमार पाण्डेय
जिला संवाददाता, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
दिनांक : 17/08/2026
17 अगस्त से शुरू हुआ विस्तार, यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
बिलासपुर, 17 अगस्त 2026। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 11266/11265 अम्बिकापुर-जबलपुर-अम्बिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार मदन महल स्टेशन तक कर दिया है। ट्रेन का यह विस्तार 17 अगस्त 2026 से प्रभावी हो गया है।
अम्बिकापुर से मदन महल तक बदला परिचालन
विस्तार के बाद गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-मदन महल इंटरसिटी एक्सप्रेस अम्बिकापुर स्टेशन से सुबह 6:15 बजे रवाना होगी। ट्रेन 14:55 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट बाद 15:00 बजे जबलपुर से रवाना होकर 15:20 बजे मदन महल स्टेशन पहुंचेगी।
मदन महल से अम्बिकापुर के लिए नया समय
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11265 मदन महल-अम्बिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस मदन महल स्टेशन से 12:25 बजे रवाना होगी। ट्रेन 12:35 बजे जबलपुर पहुंचेगी और 10 मिनट बाद 12:45 बजे जबलपुर से अम्बिकापुर के लिए रवाना होगी। ट्रेन रात 11:00 बजे अम्बिकापुर स्टेशन पहुंचेगी।
यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त रेल संपर्क
रेलवे के इस निर्णय से अम्बिकापुर, जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस के मदन महल तक विस्तार से यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क का लाभ मिलेगा और जबलपुर क्षेत्र में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।




