अभिषेक कुमार पाण्डेय
रिपोर्टर, बिलासपुर छत्तीसगढ़
20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक दो जोड़ी ट्रेनों को मिलेगा दो मिनट का स्टॉपेज, श्रद्धालुओं को होगी सुविधा
बिलासपुर, 18 सितंबर 2026। 79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर दो जोड़ी ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की है। यह सुविधा 20 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी।
30 सितंबर की जगह अब 20 सितंबर से लागू होगा ठहराव
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, पहले इन ट्रेनों का अस्थायी ठहराव 30 सितंबर से 31 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इसे संशोधित कर 10 दिन पहले यानी 20 सितंबर से लागू करने का निर्णय लिया है।
इस व्यवस्था से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों और निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को भोड़वाल माजरी स्टेशन के जरिए समागम स्थल तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।
इन चार ट्रेनों को मिलेगा दो मिनट का ठहराव
ट्रेन संख्या 20807 — विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस
20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर ट्रेन 15:48 बजे पहुंचेगी और 15:50 बजे रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 20808 — अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस
यह ट्रेन भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 05:56 बजे पहुंचेगी और 05:58 बजे रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 20847 — दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्सप्रेस
ट्रेन का स्टेशन पर 08:41 बजे आगमन होगा और 08:43 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 20848 — शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस
यह ट्रेन भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 09:35 बजे पहुंचेगी और 09:37 बजे रवाना होगी।
श्रद्धालुओं को मिलेगी आवागमन में राहत
रेलवे द्वारा की गई इस अस्थायी व्यवस्था का उद्देश्य संत समागम में आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाना है। दो मिनट के ठहराव से संबंधित ट्रेनों से यात्रा करने वाले श्रद्धालु भोड़वाल माजरी स्टेशन पर उतरकर समागम स्थल तक आसानी से पहुंच सकेंगे।




