मामूली विवाद में तलवार लहराकर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर। मामूली विवाद के दौरान तलवार लहराते हुए मारपीट करने के मामले में थाना कोतवाली अंबिकापुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की तलवार भी जब्त की है।

तलवार के हत्थे से सिर पर किया हमला

पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया अंजनी सारथी निवासी नमनाकला, अंबिकापुर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 मार्च 2026 को मोहल्ले के सूर्या सोनवानी उर्फ लेदरी ने अपने साथियों गोपी और गोलू के साथ मिलकर मामूली विवाद को लेकर घर पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि तीनों हाथ में तलवार लेकर आए और तलवार के हत्थे से सिर पर हमला कर मारपीट की, जिससे प्रार्थिया को चोटें आईं।

तीनों आरोपी घटना के बाद से थे फरार

मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 174/2025 के तहत बीएनएस की धारा 299, 351(2), 115(2), 3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार कर ली।

आरोपियों से तलवार जब्त

गिरफ्तार आरोपियों में—

  • सूर्या सोनवानी उर्फ लेदरी (19 वर्ष)
  • गोपी चौधरी (27 वर्ष)
  • रवि गुप्ता उर्फ गोलू (24 वर्ष)

शामिल हैं। तीनों आरोपी अंबिकापुर के नमनाकला क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोहे की तलवार जब्त कर 14 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरे मामले की कार्रवाई में उप निरीक्षक के.के. यादव, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा, सियाराम मरावी, सतीश सिंह तथा आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा, लालभुवन सिंह और अमित विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement
Share This Article