सुकमा : सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत – कारणों की जांच जारी

By
Advertisement
Advertisement

सुकमा । नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के इंजरम कैंप में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने मंगलवार देर रात अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। घटना में जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 219वीं बटालियन में पदस्थ जवान निलेश कुमार गर्ग, जो मध्यप्रदेश का निवासी था, रात करीब 10:30 बजे अचानक अपनी इंसास रायफल से खुद पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक निलेश की मौत हो चुकी थी।

सहकर्मियों और अधिकारियों का कहना है कि घटना से पहले निलेश पूरी तरह सामान्य व्यवहार कर रहा था और उसके आचरण में किसी तरह का बदलाव नजर नहीं आया था। फिलहाल यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी इसके पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी कैंप पहुंचे और जांच की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *