राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियन बनीं शिविका पांडेय, चोटिल होने के बावजूद जीते गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर/बिलासपुर।

प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चैंपियनशिप में बिलासपुर की शिविका पांडेय का शानदार प्रदर्शन
दिनांक 9 एवं 10 मई 2026 को कृष्णा पब्लिक स्कूल, सरोना, रायपुर के स्केटिंग ग्राउंड में आयोजित प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चैंपियनशिप में बिलासपुर की शिविका पांडेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने आयु वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

10 से 12 आयु वर्ग की 200 मीटर रेस में जीता गोल्ड, 400 मीटर में हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल
बिलासपुर निवासी शिविका पांडेय बिरला ओपन माइंस इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर की कक्षा छठवीं की छात्रा हैं तथा रॉयल स्केटिंग क्लब बिलासपुर में स्केटिंग का प्रशिक्षण लेती हैं। प्रतियोगिता में उन्होंने 10 से 12 आयु वर्ग के ट्वॉय इनलाइन स्केट इवेंट की 200 मीटर रेस में गोल्ड मेडल एवं 400 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।

400 मीटर रेस में चोटिल होने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, अगले दिन जीता गोल्ड मेडल
9 मई को आयोजित 400 मीटर रेस के दौरान शिविका गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। चोटिल अवस्था में ही 10 मई को आयोजित 200 मीटर रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर अपने आयु वर्ग की चैंपियन बनीं।

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े परिवार की बेटी ने बढ़ाया बिलासपुर का मान
शिविका स्वर्ण प्राशित हैं। उनकी माता डॉ. श्वेता पांडेय आयुर्वेद चिकित्साधिकारी हैं, जबकि उनके पिता डॉ. विद्या भूषण पांडेय शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, बिलासपुर में बालरोग विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। साथ ही वे स्वर्ण प्राशन शिविर का आयोजन भी करते हैं।

 

Advertisement
Share This Article