सेरसा पोडाहाट फुटबॉल लीग-2026: स्पोर्टिंग क्लब और डीएफसी ने दर्ज की शानदार जीत

Advertisement
Advertisement

स्पोर्टिंग क्लब ने डीएमएफसी को 1-0 से हराया, डीएफसी ने शारदा अकादमी को 4-0 से दी करारी शिकस्त

चक्रधरपुर के इकबाल सिंह संधु स्टेडियम में चल रहे प्रथम सेरसा पोडाहाट फुटबॉल लीग-2026 के दूसरे दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें स्पोर्टिंग क्लब और डीएफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए।

स्पोर्टिंग क्लब ने 1-0 से दर्ज की जीत

पहला मुकाबला देवेंद्र माझी फुटबॉल क्लब (डीएमएफसी) और स्पोर्टिंग क्लब चक्रधरपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मैच के 33वें मिनट में स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी चांद सिंह (जर्सी नंबर 8) ने निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

इसके बाद डीएमएफसी की टीम वापसी नहीं कर सकी और मैच 1-0 से स्पोर्टिंग क्लब के नाम रहा। बेहतर प्रदर्शन के लिए रीतेश उरांव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

डीएफसी ने शारदा अकादमी को 4-0 से हराया

दूसरे मुकाबले में डीएफसी ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए शारदा अकादमी को 4-0 से हराया। मैच में डीएफसी के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा।

टीम की ओर से कमल सिजुई ने 34वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद कृष्णा हेंब्रम ने 30वें, 55वें और 62वें मिनट में लगातार तीन गोल कर हैट्रिक पूरी की और टीम को बड़ी जीत दिलाई।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए कृष्णा हेंब्रम को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिसे मुख्य अतिथि विधायक जगत माझी द्वारा सम्मानित किया गया।

रेफरी और आयोजन व्यवस्था

आज के मैचों में रेफरी की भूमिका दिवान हांसदा ने निभाई। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया।

Advertisement
Share This Article