सक्ती में सनसनीखेज वारदात : बुजुर्ग दंपत्ति की घर में हत्या, कमरे से मिले दोनों के शव, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेन्दुरस गांव में बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या कर दी गई है। दोनों की लाश मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 
 सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेन्दुरस गांव में बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। घर के कमरे में दोनों की लाश मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतकों का नाम पुरुषोत्तम खूंटे एवं उनकी पत्नी गुहरीन बाई खूंटे है। अज्ञात आरोपियों ने दोनों के सिर में वार कर उनकी हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही सक्ती एसपी प्रफुल्ल ठाकुर समेत जिले के कई थानें के टीआई समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच के लिए एफएसएल एवं डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। सक्ती एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति की सिर कुचलकर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई है। एफएसएल एवं डॉग स्क्वायड की सहायता से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया।

Advertisement
Share This Article