छेड़छाड़ का केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता ने पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर से की कार्यवाही की गुहार
मरवाही थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोपों पर केस दर्ज़ होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़िता को रिपोर्ट वापस लेने जान से मारने की धमकी आरोपी द्वारा दी जा रही है। पीड़िता ने अब आईजी बिलासपुर से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि रिपोर्ट। के बाद आरोपी लगातार केस वापस लेने और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
क्या है पूरा मामला
नगर पंचायत मरवाही, वार्ड नं. 14 निवासी 32 वर्षीय मालती चंद्रा ने पुलिस महानिदेशक बिलासपुर को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने 14 मई 2026 को मरवाही थाने में बिरन चौधरी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
आवेदन के अनुसार, FIR दर्ज होने के बाद आज तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी बिरन चौधरी लगातार घर आकर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़िता और उसका परिवार भयभीत है।
पीड़िता ने आवेदन में लिखा है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना है, इसलिए आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। आवेदन के साथ पूर्व में दर्ज FIR और आधार कार्ड की कॉपी भी लगाई गई है। कीर्तन पूरे मामले की शिकायतआवेदन पर 25.05.2026 की पुलिस महानिदेशक कार्यालय में की है।
पीड़िता की मांग
मालती चंद्रा ने आईजी बिलासपुर से आरोपी बिरन चौधरी की तत्काल गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।







