राउरकेला पुलिस को बड़ी सफलता: हथियारों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 10 आग्नेयास्त्र और जिंदा कारतूस बरामद

By
Advertisement
Advertisement


राउरकेला,  राउरकेला के प्लांटसाइट थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश साहू (25 वर्ष), निवासी मासूमगंज, थाना असरगंज, जिला मुंगेर (बिहार) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में राउरकेला के रेलवे कॉलोनी, रिमझिम बस्ती में रह रहा था।

प्लांटसाइट थाने के उपनिरीक्षक एस. प्रधान और उनकी टीम गश्त व छापेमारी पर थे, तभी विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गांधी रोड के पास से आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 देशी आग्नेयास्त्र, 6 राउंड जिंदा कारतूस और दो खाली मैगजीन बरामद किए गए।

जब्त हथियारों का विवरण:

“मेड इन चाइना” और “ओनली यूएसए सप्लाई” अंकित देशी पिस्तौल

“मेड इन यूएसए” और “चीन” लिखा देशी हथियार

“किंग केजीएफ” ब्रांडिंग वाली पिस्तौल

एक देशी रिवॉल्वर

लकड़ी व काले हैंडल वाली कई सिंगल शॉट पिस्तौलें

KF 7.65 एमएम और KF 8 एमएम के कुल 6 जिंदा कारतूस

दो खाली मैगजीन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी राजेश साहू पहले भी राजगांगपुर थाना में दर्ज एक हत्या के मामले (मामला संख्या 54/2025, धारा 302 बीएनएस, शस्त्र अधिनियम की धाराएं 25 व 27) में नामजद है।

प्लांटसाइट थाना पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। राउरकेला पुलिस इस गिरफ्तारी को हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *