उत्कृष्ट कार्य का इनाम: पेंड्रा में पदस्थ वनपाल प्रकाश बंजारे बने उप वन क्षेत्रपाल, स्टॉफ ने दी बधाई

Advertisement
Advertisement

पेंड्रा/बिलासपुर। बिलासपुर वन वृत्त स्तर पर वन विभाग ने बड़ी संख्या में वन कर्मचारियों को पदोन्नति की सौगात दी है। विभाग द्वारा जारी पदोन्नति सूची के अनुसार कई वनपालों को पदोन्नत कर उप वन क्षेत्रपाल (डिप्टी रेंजर) बनाया गया है।

हालांकि, पदोन्नत कर्मचारियों की सूची जारी होने के बाद भी उनकी नई पदस्थापना को लेकर अलग से आदेश जारी नहीं किया गया है। विभागीय स्तर पर बताया गया है कि नई पदस्थापना संबंधी आदेश जल्द जारी किया जाएगा। ऐसे में पदोन्नत कर्मचारियों की नजर अब आगामी पोस्टिंग आदेश पर टिकी हुई है।

उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रकाश बंजारे को पदोन्नति

पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों में मरवाही वनमंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र कार्यालय में पदस्थ वनपाल प्रकाश बंजारे भी शामिल हैं। विभागीय कार्यों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें उप वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत किया गया है।

प्रकाश बंजारे की पदोन्नति की खबर मिलते ही पेंड्रा वन परिक्षेत्र कार्यालय सहित स्थानीय वन अमले में खुशी का माहौल है। वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कार्यालयीन स्टॉफ ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सहकर्मियों ने कहा कि प्रकाश बंजारे की पदोन्नति उनके कार्य के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का सम्मान है। वहीं, नई पदस्थापना आदेश जारी होने के बाद उन्हें विभाग में नई जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
Share This Article