गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला थाना पुलिस ने भाजपा नेता अभय वर्मा के खिलाफ एक 34 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 0198/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(f) एवं धारा 332(b) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता के पति का नवंबर 2024 में निधन हो गया था, जिसके बाद वह अपने घर में अकेली रह रही थीं। महिला ने आरोप लगाया है कि 25 फरवरी 2025 की रात करीब 1 बजे अभय वर्मा उनके घर में घुस आए और उनकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पति की मृत्यु के बाद से उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। एफआईआर में दर्ज जानकारी के मुताबिक, कथित घटना 25 फरवरी 2025 की है, जबकि मामला 31 मई 2026 को दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नोट: यह समाचार पुलिस में दर्ज एफआईआर में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि न्यायालय द्वारा नहीं हुई है और आरोपी को कानूनन दोषी तब तक नहीं माना जाता, जब तक अदालत उन्हें दोषी सिद्ध न कर दे।




