Raipur Jama Masjid Trust Election: रायपुर जामा मस्जिद ट्रस्ट चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक, चुनाव कमेटी से मांगा जवाब

By
Advertisement
Advertisement

Raipur Jama Masjid Trust Election: बिलासपुर हाईकोर्ट ने रायपुर जामा मस्जिद ट्रस्ट कमेटी चुनाव पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट के आदेश के बाद अगली सुनवाई तक चुनाव प्रक्रिया नहीं होगी।

चुनाव को लेकर चल रहा था विवाद  

मामले में जारी नोटिस और संबंधित आदेशों के संचालन पर भी अंतरिम स्थगन लगाया गया है। ट्रस्ट कमेटी के चुनाव को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा।

सुनवाई पूरी होने तक चुनाव पर रोक

याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने चुनाव समिति से जवाब तलब किया है। साथ ही स्पष्ट किया है कि मामले की सुनवाई पूरी होने तक चुनाव प्रक्रिया पर रोक जारी रहेगी।

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों और समुदाय के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Advertisement
Share This Article