Railway News : पुरी जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 25 अगस्त से 12 ट्रेनों का बदलेगा संचालन

Advertisement
Advertisement

अभिषेक कुमार पाण्डेय
रिपोर्टर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़

बिलासपुर। पुरी जाने की योजना बना रहे रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खोरधा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के उन्नयन कार्य के चलते 25 अगस्त से 20 अक्टूबर 2026 तक कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार छह ट्रेनें पुरी के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन तक ही जाएंगी, जबकि छह ट्रेनें मालतीपाटपुर से ही अपनी वापसी यात्रा शुरू करेंगी।

इन ट्रेनों का मालतीपाटपुर पर होगा शॉर्ट टर्मिनेशन

  • 12145 एलटीटी–पुरी एक्सप्रेस — 25 अगस्त से 20 अक्टूबर
  • 20471 श्रीगंगानगर–पुरी एक्सप्रेस — 25 अगस्त से 20 अक्टूबर
  • 20917 इंदौर–पुरी एक्सप्रेस — 26 अगस्त से 14 अक्टूबर
  • 22973 गांधीधाम–पुरी एक्सप्रेस — 28 अगस्त से 16 अक्टूबर
  • 22909 वलसाड–पुरी एक्सप्रेस — 29 अगस्त से 17 अक्टूबर
  • 12993 गांधीधाम–पुरी एक्सप्रेस — 30 अगस्त से 18 अक्टूबर

मालतीपाटपुर से रवाना होंगी ये ट्रेनें

  • 12146 पुरी–एलटीटी एक्सप्रेस — 21:50 बजे
  • 20472 पुरी–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस — 06:50 बजे
  • 20918 पुरी–इंदौर एक्सप्रेस — 00:40 बजे
  • 22974 पुरी–गांधीधाम एक्सप्रेस — 11:25 बजे
  • 22910 पुरी–वलसाड एक्सप्रेस — 00:40 बजे
  • 12994 पुरी–गांधीधाम एक्सप्रेस — 19:55 बजे

इन ट्रेनों के शॉर्ट ओरिजिनेशन की अवधि अलग-अलग निर्धारित की गई है और यह बदलाव 25 अगस्त से 20 अक्टूबर 2026 के बीच लागू रहेगा।

यात्रियों को करना होगा अतिरिक्त इंतजाम

पुरी स्टेशन के बजाय मालतीपाटपुर तक ट्रेन जाने की स्थिति में यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए अपनी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। इसलिए यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का ताजा परिचालन विवरण जरूर जांचना बेहतर होगा।

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें

रेलवे यात्रियों से अपील है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस, निर्धारित स्टेशन और समय जरूर जांच लें। इसके लिए रेलवे के 139 हेल्पलाइन या NTES के माध्यम से जानकारी ली जा सकती है।

Advertisement
Share This Article