राष्ट्रीय मंच पर रायगढ़ का गौरव: राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

Advertisement
Advertisement

शिक्षा में समर्पण, नवाचार और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए मिला प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो, राष्ट्रीय मंच पर चांदमारी संकुल का बढ़ाया मान

रायगढ़, 21 सितंबर 2026। राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत छत्तीसगढ़ द्वारा 19 सितंबर को नगर पालिक निगम ऑडिटोरियम रायगढ़ में आयोजित स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी 2026 में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सामुदायिक सहभागिता एवं उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय मंच पर हुआ सम्मान

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. पूर्णानंद मिश्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिक्षा अंजोर भारत के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि इसकी अध्यक्षता शिक्षाविद् एवं एनआर स्टील रायगढ़ के संस्थापक श्री संजय अग्रवाल ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत ब्रेथवेट बर्न एंड जेसप कंस्ट्रक्शन कंपनी (बीबीजे) के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर श्री जगन्नाथ पाणिग्रही तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रायगढ़ के शिक्षाविद् श्री गुणनिधि सतपथी उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट शाला संचालन के लिए मिला सम्मान

समारोह में शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ की प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी को अनुशासन एवं कार्य के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा में नवाचार, सामुदायिक सहभागिता और बेहतर शाला संचालन के क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान का आधार बनाया गया।

सम्मान से शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार

आयोजकों के अनुसार यह सम्मान समारोह अत्यंत प्रेरणादायी, गरिमामय एवं ज्ञानवर्धक रहा। समारोह में सम्मानित शिक्षकों में नई चेतना और ऊर्जा का संचार हुआ। डॉ. मनीषा त्रिपाठी के सम्मान से संकुल केंद्र चांदमारी रायगढ़ का नाम भी राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित हुआ।

शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा में पहले भी मिल चुके हैं सम्मान

डॉ. मनीषा त्रिपाठी को शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में इससे पूर्व भी शताधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement
Share This Article