रायगढ़ की बेटी आनिया सिंह का अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयन, 9वें हीरोज़ कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिले की होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी आनिया सिंह का चयन 9वें हीरोज़ कप इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह भारतीय दल के साथ थाईलैंड के पटाया (Pattaya) में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सब-जूनियर -20 किलोग्राम वर्ग में मिली जगह

आनिया सिंह का चयन सब-जूनियर गर्ल्स -20 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है। उन्होंने जयपुर में आयोजित WWSL ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था, जिसके आधार पर उन्हें 9वें हीरोज़ कप के लिए भारतीय टीम में स्थान मिला।

राष्ट्रीय स्तर पर भी बिखेरा प्रतिभा का जलवा

आनिया का खेल सफर लगातार उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही मथुरा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब वह रायगढ़ की पहली अंतरराष्ट्रीय सब-जूनियर महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी बनकर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाने जा रही हैं।

एशियन मेडलिस्ट कोच के मार्गदर्शन में कर रहीं तैयारी

वर्तमान में आनिया सिंह विनर्स ताइक्वांडो अकादमी, पुलिस लाइन, रायगढ़ में एशियन मेडलिस्ट कोच ऋषि सिंह के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से खेल जगत और जिले में खुशी का माहौल है।

आनिया सिंह को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुभकामनाएँ। उम्मीद है कि वह अपने शानदार प्रदर्शन से देश, छत्तीसगढ़ और रायगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।

Advertisement
Share This Article