सिंदूर पार्क में लाल कनैल पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
रायगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (छत्तीसगढ़ प्रांत) द्वारा मंगलवार को रायगढ़ जिले में वृक्षारोपण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। नगर के सिंदूर पार्क में लाल कनैल पौधों का रोपण कर अभियान की शुरुआत की गई।
“सांसें हो रही कम, चलो वृक्ष लगाएं हम” संदेश के साथ अभियान
“सांसें हो रही कम, चलो वृक्ष लगाएं हम” संदेश के साथ शुरू हुआ यह अभियान 24 जुलाई तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
19 जुलाई को पूरे छत्तीसगढ़ में होगा वृहद वृक्षारोपण
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 19 जुलाई को पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ वृहद स्तर पर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
समाजजनों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
वृक्षारोपण अभियान के शुभारंभ अवसर पर अभा अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद बेरीवाल, जिलाध्यक्ष शिव अग्रवाल, जिला महामंत्री मनोज अग्रवाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सुभाष अग्रवाल (एडवोकेट), सुभाष अग्रवाल ‘चिराग’, गौरीशंकर नरेडी, कमलेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल ‘पिंटू’, अनिल अग्रवाल, संजय मोदी, मनीष अग्रवाल ‘गोगाजी’, घनश्याम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने और अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया।




