Raigarh News: खेलते-खेलते पानी में गिरा 10 माह का मासूम, होली से पहले मातम में बदली खुशियां

By
Advertisement
Advertisement

घरघोड़ा में दर्दनाक हादसा, टब में डूबने से बच्चे की मौत, परिवार में छाया मातम

रायगढ़/घरघोड़ा: होली की खुशियों में डूबने की तैयारी कर रहे एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब 10 माह के मासूम की खेलते-खेलते पानी से भरे टब में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

घर के आंगन में खेलते-खेलते हुआ हादसा
मामला रायकेरा गांव का है, जहां नरेश महंत का 10 माह का बेटा रिहान्स महंत घर के आंगन में खेल रहा था। परिजन अपने काम में व्यस्त थे कि तभी मासूम पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। जब तक परिजनों की नजर पड़ी, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

खुशियों के बीच छाया मातम
होली से पहले इस हृदयविदारक घटना से परिवार गहरे सदमे में है। जहां एक ओर घर में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब मातम पसरा हुआ है। बच्चे की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस जांच में जुटी, हादसे से मिली सीख
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी। यह हादसा उन सभी माता-पिता के लिए एक चेतावनी है, जो मासूम बच्चों को पानी भरे स्थानों के पास खेलने के लिए छोड़ देते हैं। एक छोटी-सी लापरवाही कभी-कभी जिंदगीभर का गम दे सकती है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *