Raigarh DDO Clerk Vivad : शासकीय विद्यालय में लिपिक पर दुर्व्यवहार और अभिलेख छेड़छाड़ का आरोप, प्राचार्य ने भेजी जांच रिपोर्ट

Raigarh DDO Clerk Vivad : रायगढ़(Raigarh News) के एक शासकीय विद्यालय में कार्यरत महिला लिपिक पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी तक पहुंच गई है।

Raigarh DDO Clerk Vivad : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायगढ़ में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 एवं DDO कार्यालय की लिपिक सीमा स्वर्णकार (Raigarh Clerk Controversy) पर एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी अनसूईया चौहान ने कथित दुर्व्यवहार और शासकीय अभिलेखों में हेराफेरी का आरोप लगाया है। अनसूईया चौहान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केवड़ाबाड़ी में पदस्थ हैं और अनुसूचित जाति संवर्ग से आती हैं।

शिकायत के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को शासकीय डाक व अभिलेख लेकर DDO कार्यालय (Raigarh DDO Office) जाने के दौरान कथित दुर्व्यवहार हुआ, जिसके बाद पीड़ित कर्मचारी ने प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केवड़ाबाड़ी को लिखित आवेदन सौंपा।

आवेदन के आधार पर प्राचार्य ने पत्र क्रमांक 46/शिकायत/2026, दिनांक 24 अगस्त 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ (Raigarh District Education Officer) को निष्पक्ष जांच व आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दिया। पत्र पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की आवक सील भी उसी दिन की दर्ज है।

मामले को लेकर शिकायतकर्ता पक्ष की मांग है कि जांच समयबद्ध व निष्पक्ष हो, तथ्य सामने लाए जाएं, और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई हो। साथ ही यह भी मांग की गई है कि जांच के दौरान शिकायतकर्ता कर्मचारी को किसी दबाव या प्रतिशोध का सामना न करना पड़े, और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट प्रशासनिक व्यवस्था तय की जाए।

फिलहाल मामला जिला शिक्षा अधिकारी के पास जांच के लिए लंबित है।

Share This Article