Raigarh Congress Vote Chori Protest : ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर 28 सितंबर को कांग्रेस का विरोध मार्च, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

Raigarh Congress Vote Chori Protest : रायगढ़(Raigarh News) में मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी 28 सितंबर को बड़ा विरोध मार्च निकालने जा रही है।

28 सितंबर को कलेक्ट्रेट तक मार्च

Raigarh Congress Vote Chori Protest : जिला कांग्रेस कमेटी(District Congress Committee) की ओर से 28 सितंबर को जिला कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला जाएगा, जिसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव संयुक्त रूप से करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दोनों जिला अध्यक्षों ने जिले के समस्त पदाधिकारियों, ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं से मार्च में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है।

निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल

कांग्रेस नेताओं (Congress Leaders Raigarh) का कहना है कि निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची की विश्वसनीयता लोकतंत्र की बुनियाद है, इसलिए निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब मिलना जरूरी है। कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि निर्वाचन आयुक्तों ने बीते 10 महीनों में आयोग के कुछ फैसलों पर कई बार औपचारिक आपत्तियां दर्ज कीं, जो SIR, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और फॉर्म-6 जैसी प्रक्रियाओं से जुड़ी बताई जा रही हैं।

स्वतंत्र जांच की मांग

जिला अध्यक्षों ने मांग की है कि SIR के दौरान मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र जांच हो, प्रभावित मतदाताओं को सुनवाई का अवसर मिले, और निर्वाचन आयोग की आईटी व डेटा व्यवस्था की भी स्वतंत्र समीक्षा कराई जाए। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह मार्च किसी दल के पक्ष-विपक्ष से जुड़ा नहीं, बल्कि मतदाता अधिकार और चुनावी पारदर्शिता का मुद्दा है।

बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील

पार्टी ने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और मोर्चा-संगठनों से बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होने की अपील की है। ज्ञापन के जरिए कांग्रेस मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी रखेगी।


 

Share This Article