जनदर्शन में प्राप्त शिकायत का त्वरित निराकरण, प्रशासन की त्वरित कार्यवाही से अवरूद्ध मार्ग हुआ बाधा मुक्त

Advertisement
Advertisement

पांच परिवारों को मिली बेहतर आवागमन सुविधा

बलरामपुर, 07 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत महेशपुर के ग्राम दलधोवा निवासी श्री बसंत सिंह ने जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि उनके घर तक पहुंचने के लिए लगभग 200 मीटर का रास्ता अवरुद्ध होने से उन्हें एवं अन्य परिवारों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त रास्ता शासकीय भूमि है जिसे निजी व्यक्ति के द्वारा बाधित किया गया है। उन्होंने बताया कि मार्ग बाधित होने के कारण पांच परिवारों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

शिकायत प्राप्त होने के बाद कलेक्टर के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि संबंधित भूमि वन विभाग की है। इसके पश्चात आवश्यक कार्रवाई करते हुए मार्ग को खुलवाकर आवागमन सुचारु कराया गया। वर्तमान में मार्ग पूरी तरह से बाधामुक्त है। जनदर्शन में प्राप्त शिकायत के त्वरित निराकरण से बसंत सिंह सहित अन्य परिवारों को आवागमन की सुविधा मिल गई है, जिसके लिए उन्होंने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Share This Article