कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान, जनसेवा और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर
अंबिकापुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित (BJP OBC Morcha Surguja)
अंबिकापुर/सरगुजा। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला सरगुजा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक एवं जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री राजेश अग्रवाल
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सक्रियता, समर्पण और आपसी समन्वय के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

ओबीसी समाज के उत्थान और सामाजिक समरसता पर दिया जोर (BJP OBC Morcha Surguja)
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में संगठन की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के उत्थान, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में भाजपा लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के बीच रहकर सेवा और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की।

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की बनाई रणनीति
बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। सम्मेलन के दौरान जनसंपर्क अभियान, संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधायक प्रबोध मिंज, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया, महापौर मंजूषा भगत, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, बस्तर संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा सहित भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


