प्रतापपुर पुलिस की कार्रवाई, 5 मवेशियों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

मवेशी परिवहन में प्रयुक्त पिकअप और रेकी में इस्तेमाल कार जब्त

सूरजपुर। अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के निर्देश के तहत प्रतापपुर पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पांच भैंस, एक पिकअप वाहन और एक कार जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, Prashant Kumar Thakur के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान रात्रि गश्त के समय पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग पिकअप वाहन में मवेशियों को ले जा रहे हैं तथा एक अन्य वाहन से रेकी की जा रही है।

घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

सूचना के आधार पर थाना प्रतापपुर पुलिस ने कदमपारा चौक में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों वाहन भागने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें रोका गया।

पुलिस ने देवकुमार कोरवा, जुबैर आलम और शमीम अंसारी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पिकअप वाहन में पांच भैंस लोड मिलीं।

दस्तावेज नहीं मिलने पर मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपियों से मवेशियों के परिवहन और खरीद-बिक्री संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद मवेशियों, पिकअप वाहन और मारुति एक्सएल-6 कार को जब्त कर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक रविशंकर चौबे, आरक्षक राजेश तिवारी और मोहम्मद नौशाद की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Share This Article