अपर आयुक्त का पद रिक्त, बिलासपुर संभाग में कार्यों के सुचारू संचालन के लिए नया कार्य विभाजन लागू

By
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। बिलासपुर संभाग में अपर आयुक्त का पद रिक्त होने के चलते प्रशासनिक कार्यों और विभिन्न प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए आयुक्त कार्यालय ने नया कार्य विभाजन लागू किया है। इस संबंध में आयुक्त द्वारा आदेश जारी करते हुए पूर्व में लागू कार्य विभाजन व्यवस्था को निरस्त कर नई व्यवस्था लागू की गई है।

आयुक्त सुनील जैन को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

जारी आदेश के अनुसार सुनील जैन को बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सक्ती जिलों से जुड़े कलेक्टरों के आदेशों के विरुद्ध दायर अपील प्रकरणों की सुनवाई का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा जिला स्तरीय ओवर साइट कमेटी, राष्ट्रीय राजमार्गों के पुनर्वास एवं उन्नयन से जुड़े भूमि अधिग्रहण मध्यस्थता प्रकरण, खाद्य, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम से संबंधित मामलों तथा पंचायत राज अधिनियम के अंतर्गत आने वाले प्रकरणों की सुनवाई भी उनके जिम्मे रहेगी।

प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन पर जोर

नए कार्य विभाजन का उद्देश्य लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण और प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना बताया जा रहा है। इससे संभागीय स्तर पर विभिन्न मामलों के त्वरित निष्पादन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
Share This Article