ओडिशा हाई कोर्ट के जस्टिस साइकिल से पहुंचे कोर्ट, दिया फ्यूल बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश – ODISHA HIGH COURT

By
Advertisement

ओडिशा हाई कोर्ट के तीन जजों ने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश देते हुए सोमवार को साइकिल से कोर्ट पहुंचकर मिसाल पेश की. जस्टिस साबित्री रथ, वी. नरसिम्हा और शिव शंकर मिश्रा अपने सरकारी आवास से साइकिल चलाकर हाई कोर्ट पहुंचे. यह पहल ऐसे समय में सामने आई है जब देश में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और ऊर्जा बचाने की अपील की जा रही है. जजों के साथ केवल उनके निजी सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे, जबकि पारंपरिक पुलिस एस्कॉर्ट नहीं था. वकीलों, कोर्ट स्टाफ और आम लोगों ने इस कदम की सराहना की है. लोगों का कहना है कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और ईंधन बचत को लेकर समाज में सकारात्मक जागरूकता पैदा करेगी.

Share This Article