शिवनंदनपुर में सियासी उलटफेर : भाजपा ने अध्यक्ष पद पर मारी बाजी, रितेश जायसवाल बने नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षदों में कांग्रेस का दबदबा कायम

By
Advertisement
सूरजपुर जिले के नवगठित शिवनंदनपुर नगर पंचायत पर भाजपा का कब्जा हो गया है। रितेश जायसवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी को 362 वोटों से हराया।

सूरजपुर।
सूरजपुर जिले की नवगठित शिवनंदनपुर नगर पंचायत के पहले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है। बेहद दिलचस्प और प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी रितेश जायसवाल ने कांग्रेस के संजय सोनी को 362 मतों से हराकर नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया है।

नगर पंचायत की कमान भाजपा के हाथ
अभी-अभी घोषित हुए नतीजों के मुताबिक, पार्षदों की संख्या के हिसाब से कांग्रेस ने बढ़त बनाई है, लेकिन अध्यक्ष पद की जीत ने नगर पंचायत की कमान भाजपा के हाथों में सौंप दी है। जीत के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है और कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का उत्सव मना रहे हैं।

Share This Article