कोरिया ब्रेकिंग: बैकुंठपुर में नशे पर बड़ी कार्रवाई, 16.70 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच तेज

By
Advertisement
Advertisement

सूरजपुर के बाद अब बैकुंठपुर में भी नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, मुखबिर की सूचना पर दबिश

कोरिया। सूरजपुर में गांजे से भरी बस पकड़े जाने के बाद अब कोरिया जिले के बैकुंठपुर में भी नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 16.70 किलोग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भडारपारा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को मौके से दबोच लिया।

मोटरसाइकिल से सप्लाई करने पहुंचा था आरोपी, मौके पर ही पकड़ में आया

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मोटरसाइकिल के जरिए भारी मात्रा में गांजा लेकर ग्राहक को सप्लाई करने पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

बरामद गांजे की कीमत लगभग 1.32 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि उपयोग की जा रही मोटरसाइकिल की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, पूरे नेटवर्क की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा सप्लाई नेटवर्क कहां तक फैला है।


Advertisement
Share This Article