बरपाली जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, चार जुआरी गिरफ्तार

Advertisement



Raigarh। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरपाली जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारा। इस कार्रवाई में चार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र के बरपाली जंगल में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। टीम ने इमली के पेड़ के पास घेराबंदी कर दबिश दी, जहां कुछ लोग 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए पाए गए।

पुलिस को देखकर कई जुआरी जंगल की ओर भाग निकले, जबकि मौके से चार लोगों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

सालिकराम सारथी (55 वर्ष) निवासी गिधकालो

देव प्रसाद राठिया (32 वर्ष) निवासी ग्राम गनपतपुर

श्रीकांत यादव (33 वर्ष) निवासी चरखापारा

निरंजन यादव (35 वर्ष) निवासी चरखापारा


जब्त सामग्री

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्न सामग्री जब्त की है:

नगदी 10,600 रुपये

52 पत्ती ताश की 3 गड्डी

एक दरी और एक काला बैग

तीन मोबाइल फोन

पांच मोटरसाइकिल


जब्त किए गए वाहनों में बजाज प्लेटिना, हीरो एचएफ डिलक्स, विक्रांता वी15, टीवीएस रेडियॉन और फैशन प्रो शामिल हैं। इस कार्रवाई में नगदी और अन्य सामान सहित कुल 1 लाख 10 हजार 600 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

मामले में आरोपियों के खिलाफ Chhattisgarh Gambling Prohibition Act 2022 की धारा 3(2) के तहत थाना धरमजयगढ़ (चौकी रैरूमाखुर्द) में वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जुआ और सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article