रायगढ़ में ओवरलोड ट्रेलर पलटा, सड़क पर बिखरे आयरन पेलेट; चालक पर कार्रवाई

Advertisement

Raigarh। शहर के Chakradharnagar Chowk के पास बीती रात एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें लोड आयरन पेलेट सड़क पर बिखर गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से रात में ही सड़क को साफ कर यातायात व्यवस्था बहाल की गई।

पुलिस के अनुसार ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 13 AK 4986 का चालक वाहन को खतरनाक तरीके से चलाते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में ले आया था, जहां वाहन पलट गया। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh ने चक्रधरनगर थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

मौके पर चालक पुष्पराज साहू (25 वर्ष) निवासी ग्राम सिलवार, थाना जोगीपहरी, जिला सीधी से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन में निर्धारित क्षमता से करीब 25 टन अधिक आयरन पेलेट लोड किया गया था। साथ ही वाहन का बीमा भी नहीं पाया गया। इस पर चालक के खिलाफ Motor Vehicles Act 1988 की धारा 184, 115/194, 113/194(1) और 146/196 के तहत थाना चक्रधरनगर में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

अन्य भारी वाहनों पर भी कार्रवाई

इसी दौरान देर रात चक्रधरनगर पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले अन्य भारी वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इनमें शामिल हैं:

  • हाईवा 12 चक्का CG 13 BC 6434
  • ट्रक (डालाबाड़ी) OD 09 K 4445
  • ट्रक 12 चक्का (डालाबाड़ी) OD 09 Q 2601

इन सभी वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए चालकों को न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस की चेतावनी

रायगढ़ शहर में निर्धारित प्रतिबंधित क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। ऐसे क्षेत्रों में वाहन पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भारी चालान और वैधानिक कार्रवाई का प्रावधान है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा और शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article