बस्तर में जवानों के बीच दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया आभार

Advertisement
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे। यहां उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में साहस और पराक्रम का परिचय देने वाले CRPF के जवानों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। प्रधानमंत्री के बस्तर आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा कर प्रधानमंत्री का बस्तर की धरती पर स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के प्रति प्रधानमंत्री का अपनापन और विशेष लगाव प्रदेशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहा है।

नक्सलवाद से विकास की राह पर बढ़ रहा बस्तर

सीएम साय ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बस्तर अब हिंसा और भय के माहौल से बाहर निकलकर शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की यह यात्रा प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है।

जवानों के बीच पीएम की मौजूदगी को बताया सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली जैसे पावन त्योहार पर प्रधानमंत्री का वीर जवानों के बीच पहुंचना उनके साहस, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति सम्मान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री की यह पहल निश्चित रूप से सुरक्षा बलों के जवानों का उत्साह और मनोबल बढ़ाने वाली है।

सीएम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश की जनता की ओर से दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही उन्होंने कामना की कि छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहे।

Share This Article