बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें संस्करण का रविवार को बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के दक्षिण मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 24 के बूथ क्रमांक 95 में सामूहिक श्रवण किया गया। भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रौशन सिंह ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना।

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के साथ राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।
रौशन सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ सिर्फ प्रधानमंत्री का संबोधन नहीं, बल्कि देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों और जनभागीदारी को सामने लाने वाला संवाद का माध्यम है। इससे नागरिकों को समाज और राष्ट्र के लिए जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा मिलती है।

युवाओं की भूमिका को बताया अहम
भाजयुमो नेता ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता को जीवन का हिस्सा बनाकर युवा राष्ट्र निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकते हैं।
संगठन की मजबूती पर जोर
रौशन सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक मजबूती उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से होती है। कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद और क्षेत्र में सक्रिय रहना संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को आम लोगों तक पहुंचाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प
सामूहिक श्रवण के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए विकास एवं जनसेवा के कार्यों में योगदान देने का संकल्प लिया।
रौशन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरक विचार सेवा, समर्पण, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की ऊर्जा देते हैं। युवाओं को इन विचारों को अपने व्यवहार और सामाजिक गतिविधियों में उतारते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
रिपोर्टर: अभिषेक कुमार पाण्डेय, छत्तीसगढ़




