गांजा तस्करी पर पेंड्रा पुलिस का प्रहार : 18 किलो 450 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में पेंड्रा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बचरवार में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बचरवार क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखे हुए है। सूचना के आधार पर थाना पेंड्रा पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी सोनू राठौर (उम्र 30 वर्ष) को हिरासत में लिया।

18 पैकेट में मिला 18 किलो 450 ग्राम गांजा

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 पैकेट में कुल 18 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 26 हजार रुपए बताई गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना पेंड्रा में अपराध क्रमांक 260/2026 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

नशे के कारोबारियों पर जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Share This Article