पेंड्रा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार बुलेट पेड़ से टकराई, युवक की हालत गंभीर

Advertisement

भाड़ी गांव के पास हुआ हादसा, डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया घायल

पेंड्रा। पेंड्रा थाना क्षेत्र के भाड़ी गांव के पास तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसका इलाज जारी है।

युवक की पहचान में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुलेट की रफ्तार तेज होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और मोटरसाइकिल पेड़ से जा टकराई। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस युवक के परिजनों और उसकी पहचान से संबंधित जानकारी जुटाने में लगी है।

Share This Article