नारायणपुर | कस्तूरमेटा कैंप में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई कृषि प्रशिक्षण की जानकारी
पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रॉबिंसन गुड़िया एवं 41वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट श्री बेनुधर नायक के मार्गदर्शन में संचालित “माड़ मैत्री” अभियान के अंतर्गत दिनांक 30.05.2026 को कैंप कस्तूरमेटा में एक विशेष सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आधुनिक कृषि तकनीक और बीज रोपण पर ग्रामीणों को दिया गया प्रशिक्षण
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को कृषि के आधुनिक तरीकों, उन्नत खेती एवं बीज रोपण संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बीजों का वितरण भी किया गया।
ग्रामीणों को साइकिल और पानी की टंकी का वितरण कर किया गया प्रोत्साहित
कार्यक्रम में ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उपयोगी सामग्री के रूप में साइकिल एवं पानी की टंकी का भी वितरण किया गया, जिससे उन्हें दैनिक जीवन और कृषि कार्यों में सहायता मिल सके।

80 ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी, कई गांवों के लोग रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में कुल 80 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें 45 महिलाएं एवं 35 पुरुष शामिल रहे। कस्तूरमेटा, कटूलनार, पुलिसपारा, हिक्का पारा, इंकनार, पिंडिका एवं डूमनार गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने की सराहना, आत्मनिर्भरता की दिशा में बताया उपयोगी कदम
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक हैं। कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनने और कृषि आधारित आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया गया।
अबूझमाड़ क्षेत्र के विकास और सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयास
“माड़ मैत्री” अभियान के तहत नारायणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।


