ओडिशा झामुमो अध्यक्ष अंजनी सोरेन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की मांग, रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

Advertisement

रांची | झारखंड

झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, संगठन को मजबूत करने पर चर्चा
ओडिशा प्रदेश के मयूरभंज और सुंदरगढ़ के सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ताओं ने झारखंड की राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान संगठन को ओडिशा में मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

अंजनी सोरेन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की उठी मांग
कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मांग की कि ओडिशा में झामुमो को फिर से मजबूत करने के लिए अंजनी सोरेन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जाए। इसके साथ ही ओडिशा में पार्टी के प्रभारियों की नियुक्ति की भी मांग रखी गई।

आदिवासी हितों और खनिज संपदा के मुद्दे पर जताई चिंता
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भाजपा शासित ओडिशा में खनिज संपदा की लूट और आदिवासी मूलनिवासियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए झामुमो को मजबूत करना ही एकमात्र विकल्प है।

प्रतिनिधिमंडल में कई पदाधिकारी रहे शामिल
ओडिशा के प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय कमिटी सदस्य लेथा तिर्की, अशोक महतो, जिला अध्यक्ष पात्रास एक्का, सचिव सजीत टोप्पो, जिला उपाध्यक्ष जीतू महतो, कोषाध्यक्ष रंजीत कच्छप, रोहित सामद, जेरोम करकेट्टा, ढिबरी महतो और प्रकाश कुजूर सहित कई पदाधिकारी शामिल थे।

09 जून को उलगुलान का बिगुल फूंकने की तैयारी
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आगामी 09 जून को बिरसा मुंडा शहीद दिवस के अवसर पर उलगुलान का बिगुल फूंकने की तैयारी की जा रही है।

 

Share This Article