ऑपरेशन शंखनाद: जंगल में गौ-तस्करी की कोशिश नाकाम, 7 गौवंश मुक्त — तस्कर फरार

Advertisement

जशपुर | 20 मई 2026

मनोरा क्षेत्र के डहुकोना जंगल में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बचाई गई गौवंशों की जान

जशपुर पुलिस के “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी मनोरा क्षेत्र के ग्राम डहुकोना जंगल से 7 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से सकुशल बरामद किया गया। हालांकि पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी तस्कर मौके से अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

झारखंड की ओर पैदल हांककर ले जाए जा रहे थे गौवंश, मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार 20 मई 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे चौकी मनोरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ग्राम डहुकोना के जंगल रास्ते से 7 गौवंशों को बेरहमी से हांकते हुए झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मौके के लिए रवाना हुई। जंगल में घेराबंदी के दौरान पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति गौवंशों को छोड़कर फरार हो गए।

7 गौवंश सुरक्षित बरामद, पशु चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया

पुलिस ने मौके से सभी 7 गौवंशों को सुरक्षित बरामद किया और उनका पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। प्रारंभिक जांच में पशुओं के साथ क्रूरता किए जाने के संकेत भी मिले हैं।

आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज, जांच जारी

मामले में चौकी मनोरा में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1961 की धारा 11(1)(क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

पुलिस फरार आरोपियों की लगातार तलाश कर रही है।

पुलिस का सख्त संदेश — किसी को नहीं मिलेगा संरक्षण

डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ-तस्करी पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Share This Article