अमर अग्रवाल के नेतृत्व में एक साल का ऐतिहासिक सफर: जनसेवा और विकास की नई मिसाल

By
Advertisement
Advertisement

आज से एक वर्ष पूर्व, छत्तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार को प्रचंड समर्थन दिया। इसी दिन बिलासपुर की जनता ने 30 हज़ार से भी अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत के साथ अमर अग्रवाल को अपना जनप्रतिनिधि चुना। यह जीत  बिलासपुर के इतिहास में किसी भी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी थी। बीते एक वर्ष में अमर अग्रवाल ने शहर के  विकास  और जनसेवा की नई परिभाषा गढ़ते हुए क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए। 

नगर विकास के लिए 6 करोड़ रुपए के विभिन्न कार्य स्वीकृत किए गए। डबल इंजन की सरकार में  सिम्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मल्टीलेवल पार्किंग, और रामसेतु मार्ग सहित कई  महत्वपूर्ण परियोजनाएं क्षेत्रवासियों को समर्पित की गईं। 

संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाते हुए अमर अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव में क्लस्टर प्रभारी के रूप में शानदार प्रदर्शन किया। उनके नेतृत्व में बिलासपुर, रायगढ़ और अंबिकापुर लोकसभा क्षेत्रों में जीत हासिल हुई। इसके अतिरिक्त, रायपुर सदर मंडल के उपचुनाव में प्रभारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए भाजपा की हुई जीत में अपनी भागीदारी दी।  

देशव्यापी भाजपा सदस्यता अभियान में भी बिलासपुर से 10,000 से अधिक नए सदस्यों को जोड़कर अमर अग्रवाल ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया। जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए उन्होंने संवाद और अपनों से मुलाकात जैसे कार्यक्रम शुरू किए, जिनके माध्यम से लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। 

बिलासपुर वासियों की आस्था का मान रखते हुए  सांस्कृतिक परंपराओं को पुनर्जीवित किया गया  और वर्षों से बंद पड़ी दुर्गा झांकी को पुनः शुरू कराया गया।

अपने आदर्श वाक्य “जन सेवा मेरा जीवन” को साकार करते हुए अमर अग्रवाल ने जनता के विश्वास को सम्मानित किया है। जनता का आशीर्वाद ही  उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे वे पूरे समर्पण के साथ जनहित में उपयोग कर रहे हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *