गैंगस्टर एक्ट में वांछित कुख्यात अपराधी शिवम चौहान गिरफ्तार, कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By
Advertisement
Advertisement

कुठौंद (जालौन)। कुठौंद थाना पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम में वांछित चल रहे कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।

मिहोना तिराहे से हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश, क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे के नेतृत्व में कुठौंद पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने जालौन–औरैया मार्ग स्थित मिहोना तिराहे से गैंगस्टर एक्ट में वांछित कुख्यात अपराधी शिवम पुत्र मलखान सिंह चौहान, निवासी ग्राम कुकरगांव को गिरफ्तार किया।

कई गंभीर मामलों में था वांछित

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट और गैंगस्टर अधिनियम सहित कई गंभीर आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस की सख्ती से अपराधियों में दहशत

कुठौंद पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि लगातार चल रही सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हो रहे हैं और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।

टीम की अहम भूमिका

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी और आरक्षी संख्या 897 बिल्लू राणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement
Share This Article