गार्डन रिच में महिला दिवस पर जीएम के हाथों सम्नमानित हुई चक्रधरपुर मंडल के 9 महिला कर्मी ,

1 Min Read

गार्डनरिच कोतकाता के बीएनआर ओडिटोरियम में आयोजित हुआ कार्यक्रम

चक्रधरपुर संवाददाता । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दक्षिण पूर्व रेलवे के गार्डनरिच स्थित बीएनआर स्कूल आडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्र एवं पीसीपीओ महुआ वर्मा, ए जी एम एस मजूमदार एवं अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पूरे जोन के मंडलों के महिला रेलवे कर्मियों एवं अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इस क्रम में चक्रधरपुर रेल मंडल के विभन्नि विभागों में कार्यरत 9 महिला अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रुप से चक्रधरपुर रेल मंडल के सिनियर डीसीएम कार्यालय के अंतर्गत कार्यरत सीसीआई पिथुनिया रुद्र, डीआरएम कार्यालय के ओएस (जी) बबिता दे,

सिनियर डीईएन कोर्डिनेशन के अंतर्गत कार्यरत सिनियर क्लर्क के मनीषा, सिनियर डीएमई डीएलएस (बंडामुंडा) के सिनियर टेक्नीशियन रीतांजली प्रधान, वरष्ठि कार्मिक अधिकारी चक्रधरपुर कार्यालय के चीफ ओएस सुधा पोलसन , रेलवे सुरक्षा बल झारसुगुड़ा के उरीति कल्याणी, सिनियर ए एलपी इलेक्ट्रीक बंडामुंडा सुनिता कुमारी, चाईबासा टीआरडी विभाग से सहायिका अंजू महतो और लेखा विभाग चक्रधरपुर के ओए कविता महाराणा को सम्मानित किया गया।

Share This Article