बिलासपुर सूत सारथी समाज की नई कार्यकारिणी गठित, बल्लू नरेश सारथी बने जिला अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर  Bilaspur के कस्तूरबा नगर स्थित सूत सारथी समाज भवन में जिला सूत सारथी समाज की आमसभा एवं नई कार्यकारिणी के गठन का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यकारिणी का चुनाव प्रदेश अध्यक्ष योगेश सारथी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।

सर्वसम्मति से बल्लू नरेश सारथी को मिली कमान

बैठक में सर्वसम्मति से बल्लू नरेश सारथी को जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके निर्वाचन पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

नई कार्यकारिणी को सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्व

नई कार्यकारिणी में संतोष बघेल, वैद्धिका प्रसाद सारथी और मनीष सारथी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं बजरंग सारथी को जिला सचिव नियुक्त किया गया।

इसके अलावा प्रकाश सागर, रामकुमार साहनी और परदेशी सारथी को जिला सहसचिव, शिव सारथी को जिला कोषाध्यक्ष तथा राजेन्द्र सारथी, मंगल सोनवानी और भोला सारथी को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही दीपक सोमबानी को जिला उपाध्यक्ष (राजेंद्र नगर) नियुक्त किया गया।

शिक्षा, युवा नेतृत्व और सामाजिक समरसता पर रहेगा फोकस

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष बल्लू नरेश सारथी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने समाज के सभी वरिष्ठजनों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि समाज में शिक्षा का प्रसार, युवाओं को नेतृत्व के अवसर, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, सामाजिक समरसता और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में समाजजनों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

Advertisement
Share This Article