नहरपाली रेलवे फाटक तीन रातों तक रहेगा बंद, रात 8 से सुबह 6 बजे तक चलेगा मरम्मत कार्य

Advertisement
Advertisement

अभिषेक कुमार पाण्डेय

रिपोर्टर, बिलासपुर छत्तीसगढ़

22 से 24 सितंबर तक भूपदेवपुर-राबर्टसन के बीच समपार संख्या 301 पर होगा आवश्यक रखरखाव

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत नहरपाली रेलवे फाटक पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते मानव सहित समपार संख्या 301 को तीन दिनों तक निर्धारित समय में सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा।

रात के समय बंद रहेगा रेलवे फाटक

रेलवे प्रशासन के अनुसार भूपदेवपुर-राबर्टसन स्टेशनों के बीच किलोमीटर 605/25-606/02 पर स्थित नहरपाली समपार फाटक को 22 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रखा जाएगा।

इस दौरान रेलवे ट्रैक से जुड़े आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जाएगा। निर्धारित अवधि में नहरपाली फाटक से सड़क यातायात का आवागमन नहीं हो सकेगा।

रेलवे ने लोगों से मांगा सहयोग

रेल प्रशासन ने आम लोगों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। साथ ही मरम्मत कार्य के दौरान लोगों से सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक यह कार्य रेल परिचालन और समपार क्षेत्र की आवश्यक मरम्मत व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

Advertisement
Share This Article