सांसद बस्तर महेश कश्यप ने की काशी विश्वनाथ के दर्शन,

By
Advertisement
Advertisement

बस्तर की खुशहाली की कामना करने पहुंचे काशी विश्वनाथ

भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, पूर्व विधायक लछु राम कश्यप, बैदुराम कश्यप, रजनीश पाणिग्रही, वेद प्रकाश पांडे, संग्राम सिंह राणा भी रहे मौजूद

जगदलपुर – बस्तर सांसद महेश कश्यप बस्तर की खुशहाली के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन से जीवित मोक्ष का अनुभव एवं नई ऊर्जा मिलती है।सांसद महेश कश्यप ने कहा आज जो कुछ भी मैंने पाया है सब श्री काशी विश्वनाथ की कृपा है। चंदौली परिवारिक विवाह समारोह में पहुंचने के उपरांत बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किये।

भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा श्री काशी विश्वनाथ और काल भैरव का विधि विधान से दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया है। बस्तर की खुशहाली की भी मैंने कामना की है।

मंत्री रामविचार नेताम के जल्द स्वस्थ होने की कामना बस्तर के नेताओं ने की है मुख्य रूप से सांसद बस्तर महेश कश्यप, जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी,लछु राम कश्यप,बैदू राम कश्यप, रजनीश पाणिग्रही, वेद प्रकाश पांडे,संग्राम सिंह राणा ने आरती हवन मे शामिल हुए।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *