विधायक भूलन सिंह मरावी बोले— यह बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

2 Min Read
Advertisement

सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव / केंद्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर प्रेमनगर विधायक  भूलन सिंह मरावी  ने विस्तृत प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश के सर्वांगीण विकास, आर्थिक मजबूती और जनकल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

विधायक भूलन सिंह मरावी  ने कहा कि केंद्रीय बजट में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक अधोसंरचना के निर्माण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। इससे देश के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की गति तेज होगी।

उन्होंने कहा कि बजट में सड़कों, रेल, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, आवास और ऊर्जा क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। युवाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के फैसले आने वाले समय में रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे।

विधायक ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूहों को मजबूती और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं यह साबित करती हैं कि केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना को पूरी तरह दर्शाता है।

अंत में विधायक भूलन सिंह मरावी  ने कहा कि यह केंद्रीय बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के सपने को साकार करने का स्पष्ट रोडमैप है। आने वाले वर्षों में इस बजट का सकारात्मक असर देश की अर्थव्यवस्था और आम नागरिकों के जीवन स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *