सबका साथ, सबका विकास वाला बजट : संदीप अग्रवाल

Advertisement

सूरजपुर । भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं जिला संयोजक (बजट) संदीप अग्रवाल ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने वाला है। बजट का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ है, जिसके तहत समावेशी विकास, आर्थिक स्थिरता और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा दिया गया है।

संदीप अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट में युवा, गरीब, अन्नदाता (किसान) और नारी शक्ति को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, कर सुधार और इनकम टैक्स में राहत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ठोस प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे युवाशक्ति का सशक्तिकरण होगा और देश की आर्थिक नींव और अधिक मजबूत होगी।

बजट की प्रमुख विशेषताएं बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें गरीब कल्याण, युवा सशक्तिकरण, किसानों की आय बढ़ाने, नारी शक्ति के उत्थान, कृषि उत्पादकता, ग्रामीण समृद्धि, विनिर्माण क्षेत्र में मेक इन इंडिया, रोजगार सृजन तथा ऊर्जा सुरक्षा पर विशेष फोकस किया गया है।

आर्थिक सुधारों के तहत नई आयकर व्यवस्था में मध्य वर्ग को बड़ी राहत दी गई है। आयकर स्लैब में बदलाव और कर प्रणाली के सरलीकरण से आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। संदीप अग्रवाल ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार सृजन के लिए सरकार ने भारी निवेश का प्रावधान किया है, जिससे देश की आर्थिक गति को नई ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि बजट में चार इंजन विकास मॉडल के तहत चार प्रमुख स्तंभों—कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात—को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *