बीजापुर के भैरमगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

बीजापुर: नक्सलगढ़ बीजापुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात हुई है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि पहले से परिचित एक शख्स उसे बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया. उसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. पुलिस ने इस केस में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

11 अप्रैल की घटना
दु्ष्कर्म की यह वारदात 11 अप्रैल की है. पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया कि उसको परिचित युवक बहला फुसलाकर भैरमगढ़ के इलाके में ले गया और उसके साथ गंदी हरकत की. उसके इस काम में और भी लोग शामिल थे. पीड़िता की बात पर परिजनों ने भैरमगढ़ थाने में केस दर्ज किया. उसके बाद भैरमगढ़ पुलिस ने जांच तेज की. इलाके में आरोपियों की तलाश की गई.

बीएनएस के तहत केस दर्ज

पूरी घटना की शिकायत पर बीजापुर की भैरमगढ़ पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. इस केस में पुलिस ने पीड़ित बालिका के परिचित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक नाबालिग लड़का भी शामिल है. पुलिस सभी आरोपियों की पहचान परेड करा चुकी है.

आरोपियों को अदालत में पेश करने की तैयारी

पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है. पुलिस इस केस में चार आरोपियों को अदालत में पेश करेगी. जबकि पांचवे नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं हो रही है. रायपुर से बीजापुर और सरगुजा से सूरजपुर तक इस तरह की वारदात हो रही है. पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है पर अपराधियों पर नकेल कस पाने में नाकाम साबित हो रही है.

Advertisement
Share This Article