संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर खरसिया में गूंजा संदेश : छाया विधायक महेश साहू

By
Advertisement
Advertisement

खरसिया। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर खरसिया क्षेत्र में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया होता है। इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने क्षेत्रवासियों को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए बाबासाहेब के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

“बाबासाहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले”
महेश साहू ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब ने संविधान के माध्यम से देश के हर नागरिक को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

“समाज में समानता और न्याय के लिए मिलकर करना होगा प्रयास”
उन्होंने कहा कि आज के समय में बाबासाहेब के बताए मार्ग पर चलना अत्यंत आवश्यक है। समाज में व्याप्त असमानताओं को दूर करने और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

“युवाओं को शिक्षा और जागरूकता से जोड़ने पर दिया जोर”
छाया विधायक ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही सशक्त और आत्मनिर्भर समाज की नींव रखता है।

“अंबेडकर जयंती केवल उत्सव नहीं, संकल्प का दिन”
महेश साहू ने कहा कि 14 अप्रैल केवल जयंती मनाने का दिन नहीं, बल्कि यह संकल्प लेने का अवसर है कि हम बाबासाहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देंगे।

Advertisement
Share This Article