बिश्रा में संयुक्त जन सुनवाई अनुष्ठित

By
Advertisement
Advertisement


राउरकेला :  बिश्रा ब्लॉक के सम्मेलन कक्ष में  संयुक्त जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें सुंदरगढ़ जिला मजिस्ट्रेट डॉ. शुभंकर महापात्र और राउरकेला  पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी मौजूद थे और उन्होंने जनता की शिकायतें सुनीं।

आज कुल 26 शिकायतें सुनी गईं। जिनमें से 10 निजी शिकायतें और 14 सामुहिक शिकायतें थीं। इनमें से 3 शिकायतों का तुरंत हल किया गया और 2 लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दी गई। आज मिली मुख्य शिकायतों में रोड क्रॉसिंग की समस्या, पेंशन, बिजली की समस्या, पुल निर्माण, घर की समस्या, राशन की समस्या, पीने के पानी की समस्या वगैरह शामिल थीं।

आज की संयुक्त जन सुनवाई में मुख्य विकास एवं कार्यकारी अधिकारी सुरंजन साहू, उप जिलापाल पानपोष विजय कुमार नायक, पीए आईटीडीए विक्रणी किस्पोटा समेत सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
Share This Article